Char Dham Yatra Registration 2025: चार धाम यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, पोर्टल, फीस व आवश्यक दस्तावेज

Char Dham Yatra Registration 2025: उत्तराखंड की गोद में बसे चार पवित्र धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन चार धाम यात्रा के नाम से जाने जाते हैं। यह केवल धार्मिक यात्रा नहीं बल्कि आत्मा को शुद्ध करने वाली यात्रा मानी जाती है। इस यात्रा पर जाने के लिए विभिन्न प्रकार के दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है जिनमें से सबसे महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश है Char Dham Yatra Registration 2025 करवाना।

 जी हां, चार धाम यात्रा में Char Dham Yatra Registration 2025 करवाना बेहद जरूरी है। उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा इस यात्रा को लेकर विभिन्न प्रकार की तैयारी की जाती है क्योंकि इस यात्रा में बाहर से लाखों यात्री आते हैं ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा, उनके खान-पान की व्यवस्था, ठहरने की व्यवस्था इत्यादि को लेकर सरकार और टूरिज्म इंडस्ट्री को मिलकर कदम उठाने पड़ते हैं। इसी के चलते ही इस यात्रा का Char Dham Yatra 2025 online registration करना अनिवार्य है।

Char Dham Yatra Registration 2025
Char Dham Yatra Registration 2025

जैसा कि हमने बताया हिंदू मान्यता के अनुसार चार धाम यात्रा मोक्ष प्राप्ति का द्वारा मानी जाती है। यह यात्रा श्रद्धालुओं को पापों से मुक्त होने की भावना के साथ-साथ ईश्वर के चरणों में समर्पित होने का एहसास भी कराती है। यह चारों धाम उत्तराखंड के हिमालय की गोद में बसे हुए हैं। चारों धामों की यात्रा काफी कठिन है ऐसे में विकट परिस्थितियों और ठंडे वातावरण के चलते इस यात्रा को पूरा करने में साहस और समर्पण की आवश्यकता होती है। जिसके चलते ही उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर नई व्यवस्थाएं आयोजित की जाती है। इन्हीं व्यवस्थाओं को सुरक्षित और पहले से ज्यादा व्यवस्थित बनाने के लिए ही Char Dham Yatra Registration 2025 अनिवार्य किया गया है।

Char Dham Yatra Registration 2025

जैसा कि हमने बताया उत्तराखंड में बसे चार धामों की यात्रा को चार धाम यात्रा कहते हैं। यह धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ हैं।

  • यमुनोत्री, जहां से यमुना नदी का उद्गम होता है।
  • गंगोत्री, गंगा नदी के उद्गम स्थल का प्रतीक है।
  •  केदारनाथ, मंदाकिनी नदी के किनारे भगवान शिव का प्रमुख ज्योतिर्लिंग माना जाता है।
  • वही बद्रीनाथ अलकनंदा नदी के किनारे बसा विष्णु का निवास स्थान। इन्हीं चारों धाम की यात्रा को चार धाम यात्रा कहा जाता है। इस यात्रा की शुरुआत उत्तराखंड के निचले हिस्सों से होती है जहां पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

Char Dham Registration Uttarakhand 2025 क्यों आवश्यक है?

 Char Dham yatra start date 2025: चार धाम यात्रा में पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है क्योंकि इस पंजीकरण की वजह से यात्रियों की सुरक्षा करने में सरकार को सहायता मिलती है और यात्रा प्रबंधन को भी आसानी से किया जा सकता है। इस Char Dham Yatra Registration 2025 की वजह से आपातकालीन स्थितियों में यात्रियों की पहचान करना और उनकी सहायता करना आसान हो जाता है। वही दिन-ब-दिन बढ़ती हुई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी यह पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। साथ ही यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर करने के लिए भी पंजीकरण अनिवार्य किया गया है ताकि रोजाना आने वाली यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके और आने वाले सभी श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा (Char Dham 2025 yatra permit) प्रदान की जा सके।

Char Dham Yatra Registration Benefits 2025

उत्तराखंड चार धाम यात्रा में Char Dham Yatra Registration 2025 के क्या लाभ होते हैं?

  •  उत्तराखंड चार धाम यात्रा में पंजीकरण करने के पश्चात सभी यात्रियों को विशेष यात्रा कार्ड मिलता है, यह यात्रा कार्ड यात्रियों को यात्रा के दौरान काफी उपयोगी होता है क्योंकि जगह-जगह पर चेक पोस्ट बनी होती है जहां इस यात्रा कार्य को दिखाने के पश्चात यात्रा सुगम हो जाती है।
  •  वहीं इस पंजीकरण की वजह से आपातकालीन स्थिति में यात्रियों की लोकेशन ट्रैक की जा सकती है।
  •  वहीं चारों धामों में अलग-अलग जगह पर जाने वाले यात्रियों का विवरण सरकार के पास पहले से ही मौजूद होता है जिसकी वजह से यात्रियों की संख्या, उनका मोबाइल नंबर ,उनके साथ जाने वाले लोगों की संख्या,वाहन नंबर इत्यादि का संपूर्ण विवरण डेटा में सहेजा जाता है ताकि जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता की जा सके। पंजीकरण की वजह से यात्रियों की यह यात्रा पहले से ज्यादा सुव्यवस्थित और सुरक्षित हो जाती है।

How to register for Char Dham Yatra 2025?

चार धाम यात्रा में Char Dham Yatra Registration 2025 विभिन्न प्रकार से किया जा सकता है जैसे कि ऑनलाइन पंजीकरण, ऑफलाइन पंजीकरण ,बायोमेट्रिक पंजीकरण (Char Dham 2025 biometric registration) या व्हाट्सएप द्वारा पंजीकरण:

Online registration Char Dham Kedarnath Badrinath

उत्तराखंड चार धाम यात्रा का ऑनलाइन पंजीकरण किस प्रकार करें

  •  चार धाम यात्रा में Char Dham Yatra Registration 2025 करने के लिए सबसे पहले यात्री को टूरिस्ट केयर उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट Char Dham Yatra 2025 official website पर जाना होगा।
  •  यहां जाकर उन्हें रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  •  रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करने के बाद यात्री को आवश्यक विवरण भरकर ओटीपी सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  •  इसके बाद उन्हें पोर्टल पर लॉगिन कर Char Dham Online Booking Form भरना होगा और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  •  यहां यात्री को अपने साथ-साथ अन्य आने वाले परिवार जनों या सहयात्रियों का विवरण भी दर्ज करना होगा।
  •  उनके मोबाइल नंबर आधार कार्ड नंबर और वाहन नंबर रजिस्टर करना होगा।
  •  सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यात्रियों को यूनीक रजिस्ट्रेशन नंबर उपलब्ध कराया जाता है जो कि उनकी यात्रा को सुगम बनता है।

Offline Registration Char Dham Kedarnath Badrinath

उत्तराखंड चार धाम यात्रा में Char Dham Yatra Offline Registration 2025 करने के लिए जगह-जगह पंजीकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। हरिद्वार, ऋषिकेश, सोनप्रयाग, गुप्तकाशी जैसे विभिन्न स्थानों पर यह पंजीकरण केंद्र संचालित किया जा रहे हैं। इसके अलावा भौतिक पंजीकरण बिंदु भी अलग-अलग जगह पर स्थापित किए गए हैं जहां मोबाइल नंबर या एसएमएस के माध्यम से तीर्थ यात्रीयों का सत्यापन किया जा रहा है

  • हरिद्वार
  • हरिद्वार रेलवे स्टेशन
  •  चमोली
  • बद्रीनाथ
  •  हेमकुंड साहिब
  • गोविंदगढ़
  • जोशीमठ
  •  देहरादून आरटीओ
  •  ऋषिकेश आईएसबीटी
  •  सोनप्रयाग
  • केदारनाथ
  • फटा
  • गौरीकुंड
  • हिना
  • उत्तरकाशी
  • जानकी चट्टी
  •  गंगोत्री
  • यमुनोत्री
  • दोबट्टा
  •  बड़कोट

ऑफलाइन पंजीकरण किस प्रकार किया जा सकता है

  •  ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया में यात्रियों को ऑफलाइन केंद्रों पर जाना होता है।
  •  वहां जाकर आईडी प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर फॉर्म भरना होता है। इस दौरान सभी यात्रियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाता है और उन्हें पंजीकरण संख्या प्रदान की जाती है।
  •  बता दे ऑफलाइन पंजीकरण के कुछ दिनों बाद ही यात्रियों को यात्रा करने की परमिशन दी जाती है।
  •  ऐसे में यात्रियों के लिए आवश्यक है कि वह यात्रा करने से कुछ दिनों पहले ही ऑफलाइन Char Dham Yatra Registration 2025) पूरा करें।

Documents for Char Dham Yatra Panjikaran

  • पंजीकरण के लिए यात्रियों का आधार कार्ड
  • उनका पासपोर्ट
  • उनकी वोटर आईडी
  • उनका पासपोर्ट साइज फोटो
  • उनका मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र जरूरी माना जाता है।

Char Dham Yatra Check Points: पंजीकरण के पश्चात यात्रियों के लिए चेक प्वाइंट

Char Dham Yatra 2025 travel guidelines

पंजीकरण के पश्चात सभी यात्रियों के लिए चेकप्वाइंट संचालित किए जाते हैं। यह चेकप्वाइंट यात्रियों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित किये जाते हैं जो बिना पंजीकरण के यात्रियों को यात्रा में सम्मिलित होने से रोकते हैं। इन चेक पॉइंट का मुख्य उद्देश्य खराब मौसम भूस्खलन या चिकित्सा समस्याओं के दौरान यात्रा में सम्मिलित तीर्थ यात्रियों की ट्रैकिंग करना, आवश्यकता पड़ने पर उनकी मदद करना है। बता दे चार धाम यात्रा के बाद पंजीकरण चेकप्वाइंट स्थापित किए जाते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जाए कि वैध पंजीकरण वाले यात्री ही तीर्थ यात्रा पर आगे बढ़ चुके हैं। यह चेकप्वाइंट निम्नलिखित स्थानों पर स्थापित किए गए हैं

  • यमुनोत्री के लिए बारकोट
  • गंगोत्री के लिए मनेरी पास
  • केदारनाथ के लिए सोनप्रयाग
  •  बद्रीनाथ के लिए पांडुकेश्वर
  • और हेमकुंड साहिब के लिए गोविंदघाट

इस प्रकार वे  सभी तीर्थ यात्री जो वर्ष 2025 में चार धाम यात्रा पर जाना चाहते हैं उन सभी के लिए जरूरी है कि वह चार धाम यात्रा का पंजीकरण करवा और अपनी यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित बनाएं.

bharti-axagi.co.in

Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top