Jharkhand CM Maiya Samman Yojana: झारखंड राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू की गई थी। इस योजना के माध्यम से झारखंड राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की राज्य सरकार गरीब वंचित और जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। बता दे इस योजना की शुरुआत में लाभ राशि केवल ₹1000 की निर्धारित की गई थी और शुरुआत में चार किस्त ₹1000 की ही दी गई थी । परंतु समय के साथ इस राशि में बढ़ोतरी कर दी गई और इसे 2500 रुपए मासिक कर दिया गया।
अगस्त 2024 से इस योजना की सफलतापूर्वक शुरुआत हो चुकी है और अब तक इस योजना की पांच किस्तों का वितरण किया जा चुका है। बता दे अंतिम किस्त 6 जनवरी 2025 के दिन की गई थी। हालांकि तब से लेकर अब तक अगली किस्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर नहीं की गई है जिसके अंतर्गत उम्मीद की जा रही है कि मई के माह में महिलाओं को अब तक की सारी किस्तों का भुगतान एक साथ किया जाएगा जानकारों की माने तो मई के माह में महिलाओं को ₹5000 की राशि खाते में भेजी जाएगी।

Jharkhand CM Maiya Samman Yojana: 6वीं और 7 वीं क़िस्त की तिथि
वे सभी महिलाएं जो Jharkhand CM Maiya Samman Yojana की लाभार्थी है वह आधिकारीक वेबसाइट पर जाकर बेनिफिशियरी स्टेटस में आने वाली किस्त का विवरण प्राप्त कर सकती है। वही किस्त मिल जाने के बाद अपने खाते में लाभ स्थिति भी देख सकती है। हालांकि अब तक किस्त जारी करने की आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है परंतु उम्मीद की जा रही है कि मई के अंतिम सप्ताह से पहले महिलाओं के खाते में ₹5000 की एकमुश्त राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
Jharkhand CM Maiya Samman Yojana: किस्तो का विवरण
बता दे Jharkhand CM Maiya Samman Yojana के अंतर्गत पहली किस्त 18 अगस्त 2024 को वितरित की गई थी। इसके बाद दूसरी किस्त 13 सितंबर 2024, तीसरी किस्त 8 अक्टूबर 2024 और चौथी कि 11 नवंबर 2024 को भेजी गई थी जिसमें हर बार ₹1000 की राशि ट्रांसफर की गई। वहीं जनवरी 2025 में सरकार ने महिलाओं के खाते में ₹2500 की राशि ट्रांसफर की गई जिसमें दो चरणों का लाभ लाभार्थियों के खाते में जमा किया गया। इसके साथ ही आने वाले समय में महिलाओं के खाते में अब ₹5000 की राशि ट्रांसफर की जाने वाली है जिसका विवरण जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
Kerala Tool Kit Anudan Yojana 2025: जानिए योजना का विवरण पात्रता मापदंड और आवेदन प्रक्रिया
महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर करने में देरी होने के कारण
बता दे झारखंड राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है परंतु पिछले कुछ समय के दौरान सत्यापन प्रक्रिया कड़ी हो जाने के बाद से ही पूर्वी सिंहभूमि जिले में योजना के लाभार्थियों के खातों की जांच में अनियमितता पाई गई। जहां देखा गया कि एक ही बैंक खाते से कई लाभार्थियों को जोड़ा गया है। इससे इस योजना में होने वाली धोखाधड़ी के बारे में पता चला जिसके चलते कड़ी कार्यवाही शुरू की गई और सत्यापन प्रक्रिया को और तीव्र और सख्त कर दिया गया जिसकी वजह से इस योजना की लाभ राशि के ट्रांसफर में विलंब हो रहा है।
Jharkhand CM Maiya Samman Yojana: लाभ राशि पाने की प्रक्रिया
- वे सभी आवेदक महिलाएं जो इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया पूरी कर चुकी है उन्हें यदि इस योजना के लाभ का पैसा बिना किसी असुविधा की प्राप्त करना है तो उन्हें सबसे पहले आधार सीडिंग करवानी होगी और बैंक खाता और आधार कार्ड लिंक करवाना होगा।
- साथ ही अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक रखना होगा।
- इसके अलावा आवेदक महिला को बैंक खाते में डीबीटी सुविधा एक्टिव करनी होगी और जल्द से जल्द भौतिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- मई के माह में 6वीं और 7 वीं किस्त का पैसा खाते में आने पर महिलाओं को किस प्रकार विवरण प्राप्त करना होगा।
- Jharkhand CM Maiya Samman Yojana के अंतर्गत लाभ राशि खाते में आ जाने के बाद महिलाएं इसका विवरण आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकती हैं जिसके लिए उन्हें इस योजना की अधिकारी वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।

- इस आधिकारीक वेबसाइट के होम पेज पर उन्हें बेनिफिशियरी लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां क्लिक करने के बाद उन्हें जरूरी विवरण दर्ज करना होगा ।
- विवरण दर्ज करने के बाद उन्हें सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा ।
- सबमिट के विकल्प पर क्लिक करते ही महिला के सामने उसका लाभार्थी विवरण आ जाता है।
FAQs: Jharkhand CM Maiya Samman Yojana
झारखंड में मंईयां सम्मान कार्यक्रम कब शुरू होगा?
Jharkhand CM Maiya Samman Yojana के तहत 54 लाख महिला लाभुकों के खाते में इस माह 5000 रुपये भेजे जाएंगे, जो अप्रैल और मई में प्रति माह 2500 रुपये होंगे।.
झारखंड मुख्यमंत्री महिला सम्मान कार्यक्रम का मूल्यांकन कैसे करें?
mmmsy योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना नाम चेक करें।. Jharkhand . gov . in पर जाकर अपने खाते की आवश्यक जानकारी दर्ज करें. मोबाइल पर एक ओटीपी मिलेगा, जिसे वेरिफाई करें, और अगर आपका नाम लिस्ट में है तो स्टेटस देखेंगे।.
मैया योजना का लक्ष्य कब तक पूरा होगा?
DBT और लिंकिंग प्रक्रिया को पूरा करने का समय विभाग ने 31 मार्च 2025 रखा है।. योजना अक्सर अंतिम तिथि तक डीबीटी और लिंकिंग प्रक्रिया पूरी करने वाले लाभुकों को लाभ देगी।.