NDA First Women Cadets Passing Out Parade 2025: फर्स्ट टाइम NDA से 17 महिलाएं होंगी Pass Out, जानिए अनुभव

NDA First Women Cadets Passing Out Parade 2025: राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में 30 मई 2025 के दिन एक ऐतिहासिक कहानी लिखी जाने वाली है। जी हां, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे में 30 मई 2025 को 17 महिला कैडेट्स 300 पुरुष कैडेट के साथ पासिंग आउट परेड में भाग लेने वाली है। यह पहली बार हो रहा है जहां 17 महिलाएं कैडेट इस कठिन प्रशिक्षण को उत्तीर्ण कर नेशनल डिफेंस एकेडमी में अपना करियर शुरू करने वाली है।  देशभर की महिलाओं के लिए यह एक प्रेरणादायक मौका साबित होगा जहां भारतीय सशस्त्र बलों में लैंगिक समावेशन की दिशा में महिलाओं को भी समान अवसर प्रदान किया जा रहा है।

जैसा कि हम सब जानते हैं पिछले कुछ समय से देश में महिला सशक्तिकरण को भरपूर रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में नेशनल डिफेंस एकेडमी में महिला कैडेट्स को भी सशस्त्र बलों में ट्रेनिंग प्राप्त करने हेतु छूट दी गई जिसके चलते वर्ष 2024-25 के अंतर्गत 17 महिला कैडेट्स आने वाली 30 मई 2025 को इस पासिंग आउट परेड में भाग लेने वाली है और इसी को लेकर इन 17 महिला कैडेट्स ने अनुभव भी साझा किए हैं जहां उन्होंने NDA के इस बदलाव (NDA First Women Cadets Passing Out Parade 2025) को पूर्ण परिवर्तनकारी बताया है।

NDA First Women Cadets Passing Out Parade 2025
NDA First Women Cadets Passing Out Parade 2025

NDA की महिला कैडेट्स ने साझा किए अपने निजी अनुभव

First female cadets NDA 2025 parade: पाठकों की जानकारी के लिए बता दें राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की पहली महिला कैडेट बैच में कुल 19 महिला कैडेट शामिल थीं जिनमें से 17 महिलाएं 30 मई 2025 को पासिंग आउट परेड (National Defence Academy women cadets passing out) में भाग लेने वाली है। हालांकि इन 17 कैडेट के नाम सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है परंतु कुछ कैडेट के नाम और उनके योगदान का विवरण इस प्रकार है:

  •  कैडेट इशिता शर्मा जिन्होंने अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरे करने के बाद NDA में प्रवेश लिया।
  •  कैडेट श्रुति दक्ष इन्होंने सैन्य पथ का अनुसरण करते हुए NDA में प्रवेश लिया।
  • कैडेट ऋतुल दुहन को बटालियन कैडेट कप्तान नियुक्त किया गया।
  •  कैडेट एन रोज मैथ्यू केरल से हैं और एनडीए की प्रवेश परीक्षा में 52वीं रैंक से उत्तीर्ण हुई और वे नौसेना में सम्मिलित हुई ।
  • कैडेट श्री लक्ष्मी हरिदास त्रिशूर केरल की है जिन्होंने NDA की परीक्षा में 138वीं रैंक प्राप्त की और यह वायु सेवा की ग्राउंड ड्यूटी सरिता में सम्मिलित हुई।

इन सभी कैडेट्स ने हालहि में अपने ट्रेनिंग के दौरान के अपने पर्सनल अनुभव भी साझा किये जहां उन्होंने इस प्रशिक्षण को उनके जीवन में बेहतरीन बदलाव लाने वाला बताया। उन्होंने बताया कि NDA का प्रशिक्षण सभी महिलाओं को आत्मविश्वासी (First women officers from NDA 2025) बनाने में सहायता करता है। इस दौरान महिलाओं को मानसिक और शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। नेशनल डिफेंस एकेडमी में पहली बार इस प्रकार की बैच संगठित की गई। हालांकि इस बैच में पुरुषों और महिलाओं को समान रूप से प्रशिक्षण दिया जाता है परंतु कुछ शारीरिक प्रशिक्षण में जेंडर विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बदलाव भी किया जाता है।

Reforms to UPSC Exam by Subbarao: Reduce age, limit attempts, allow people above 40 years of age to join IAS

UPSC NDA Result 2025 (Relesased): 30 मई को पहली बार 300 पुरुष सैनिकों के साथ और 17 महिला कैडेट NDA से स्नातक होंगे

NDA Women Batch Passing Out Ceremony

Indian Army NDA women batch parade: नेशनल डिफेंस अकादमी द्वारा गठित की गई इस बैच की सफलता से यह स्पष्ट होता है कि भारतीय सेना, सेना के इतिहास में एक नया मील  का पत्थर रख चुकी है जिससे भविष्य में सेना में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। महिलाओं को सेना में समान रूप से अवसर देना ना केवल सेना के लिए गर्व का क्षण है बल्कि भारतीय महिलाओं को के लिए भी यह हिम्मत देने वाला क्षण है।

कुल मिलाकर आने वाली 30 मई  2025 देश के लिए एक ऐसा अवसर होगा जब देश में पहली बार 17 महिला कैंडीडेट्स 300 पुरुष कैडेट्स के साथ पासिंग आउट परेड में बराबर रूप से भाग लेंगी। यह महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लिया गया एक महत्वपूर्ण निर्णय बनेगा जो भविष्य में सेना में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को नई दिशा देगा।

bharti-axagi.co.in

Author

  • Ritika

    Ritika is working in Bharti Axagi since 2023. She has done MBA in Finance from IMS unison University. She has worked in ICICI Bank and has deep knowledge of finance related Topics.

    View all posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top