5 Percent DA Hike News 2024: कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर! DA बढ़कर 50 फीसदी, सैलरी हो जाएगी दोगुनी

5 Percent DA Hike News 2024: देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी हो चुके हैं। इस चुनाव में BJP को तीन बड़े राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में शानदार जीत मिली है। BJP की इस सफलता से ना केवल शेयर बाजार उत्साहित है बल्कि केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि जनवरी 2024 से शुरू होने वाले साल की पहली छमाही के लिए महंगाई भत्ता यानी DA में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो केंद्रीय कर्मचारियों का DA 50 फीसदी के आंकड़े को पार कर जाएगा। इससे केंद्रीय कर्मचारियों का HRA यानी House Rent Allowance (HRA) भी बढ़ जाएगा।

5 Percent DA Hike News: 5 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद क्यों?

अक्टूबर महीने तक AICPI index के आंकड़ों के मुताबिक Index 138.4 अंक पर है। एक महीने पहले की तुलना में इंडेक्स में 0.9 अंक की बढ़त है। हालांकि नवंबर और दिसंबर महीने के आंकड़ों का इंतजार है, लेकिन अब तक के पैटर्न को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी से जून 2024 तक महंगाई भत्ते में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि महंगाई भत्ते का स्कोर AICPI Index द्वारा तय किया जाता है। AICPI Index में अलग-अलग सेक्टर के आंकड़ों से पता चलता है कि महंगाई कितनी है और इसकी तुलना में केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में कितनी बढ़ोतरी की जरूरत है।

2024 में 5% बढ़ेगा DA

विशेषज्ञों का मानना है कि साल 2024 की पहली छमाही में कई अनुकूल परिस्थितियां हैं, जिसके कारण 5 फीसदी भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा सकती है। दरअसल, पहली छमाही में लोकसभा चुनाव भी होने हैं। इस चुनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या 50 लाख से ज्यादा है, जबकि पेंशनभोगियों की संख्या भी करीब 64 लाख है। इसका मतलब यह है कि सरकार के 5 प्रतिशत बढ़ोतरी के फैसले का असर 1 करोड़ से ज्यादा लोगों पर पड़ेगा। चुनाव के लिहाज से भी ये एक मजबूत आंकड़ा है।

7th Pay Commission Bonus News: Govt Orders Issued, these employees will get a Rs 7000 bonus along with DA

Digital Personal Loan Bank of Baroda: Get a loan of Rs 10 lakh immediately, Fastest loan Approval

महंगाई भत्ता में बड़ा उछाल

7th Pay Commission के तहत जुलाई से दिसंबर 2023 तक AICPI numbers केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता तय करेंगे. महंगाई भत्ता 48.54 फीसदी हो गया है. अभी 3 महीने का नंबर आना बाकी है. विशेषज्ञों का मानना है कि इसमें 2.50 प्रतिशत की और बढ़ोतरी होने की संभावना है. जनवरी 2024 में महंगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. Dearness Allowance calculator (DA calculator) बचे हुए महीनों में 1-1 अंक की बढ़ोतरी दिखा रहा है, इसलिए महंगाई भत्ते में 5 फीसदी का उछाल देखा जा रहा है।

Increase/ Decrease IndexMonthBase Year 2016 = 100Base Year 2001 = 100Total of 12 MonthsTwelve monthly Average% increase over 115.76 for 6CPC DA% increase over 261.42 for 7CPC DA6CPC DA announced or will be announced7CPC DA announced or will be announced
Existing DA/DR from Jan, 2023 221%42% 
0.5Jan,23132.83824489374.08223.15%43.10%  
-0.1Feb,23132.73824511375.92224.74%43.80%  
0.6Mar,23133.33844532377.67226.25%44.47%  
0.9Apr,23134.23864550379.17227.55%45.04%  
0.5May,23134.73884566380.50228.70%45.55%  
1.7Jun,23136.43934587382.25230.21%46.22%  
Confirmed DA/DR from Jul, 2023 230%46% 
3.3Jul,23139.74024615384.58232.22%47.11%  
-0.5Aug,23139.24014641386.75234.10%47.94%  
-1.7Sep,23137.53964659388.25235.39%48.52%  
0.9Oct,23138.43994676389.67236.62%49.06%Expected 
0Nov,23138.43994693391.08237.84%49.60%Expected 
0Dec,23138.43994728392.58239.14%50.17%Expected 
bhartiaxa